Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाई दूतावास ने भारत में थाईलैंड की e-Visa प्रणाली 1 जनवरी से लागू करने की घोषणा की

December 13, 2024

थाई दूतावास ने भारत में थाईलैंड की e-Visa प्रणाली 1 जनवरी से लागू करने की घोषणा की

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी स्थित थाई दूतावास ने भारत में थाईलैंड की इलैक्ट्रॉनिक वीजा (ई-वीजा) प्रणाली को लागू करने की बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि यह 1 जनवरी से प्रभाव में आ जाएगी। अपनी घोषणा में थाई दूतावास ने यह भी कहा कि सभी प्रकार के वीजा के वास्ते आवेदन निíदष्ट वैबसाइट थाईईवीजा डॉट गो डॉट द के जरिए ही भेजे जाने चाहिए। उसने कहा, ‘नई दिल्ली स्थित रॉयल थाई दूतावास भारत में प्रत्यक्ष (ऑफलाइन) भुगतान पद्धति के साथ थाईलैंड की इलैक्ट्रोनिक वीजा प्रणाली के कार्यान्वयन की घोषणा करना चाहता है।’ दूतावास ने कहा कि वीजा शुल्क की प्राप्ति की तिथि से करीब 14 कार्य दिवसों के भीतर आवेदनों का निपटान किया जाएगा। निर्धारित वीजा निपटान कंपनियों में जमा किए जाने वाले सामान्य पासपोर्ट आवेदन 16 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। दूतावास या महावाणिज्य दूतावास में जमा किए जाने वाले राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट आवेदन 24 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। दूतावास ने कहा, ‘भारतीय सामान्य पासपोर्ट धारकों के लिए पर्यटन और लघु व्यवसाय उद्देश्यों के लिए 60 दिवसीय वीजा छूट अगली घोषणा तक प्रभावी रहेगी।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें