Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाई पुलिस अंतरराष्ट्रीय अपराधों पर रोक लगाने और थाईलैंड जाने वाले चीनी लोगों की सुरक्षा करेगी सुनिश्चित

January 13, 2025

थाई पुलिस अंतरराष्ट्रीय अपराधों पर रोक लगाने और थाईलैंड जाने वाले चीनी लोगों की सुरक्षा करेगी सुनिश्चित

Thai Police : स्थानीय समयानुसार 12 जनवरी को, थाई पुलिस मुख्यालय के मुख्य निरीक्षक थाचाई पिटानीलाबूत ने थाईलैंड स्थित चीनी दूतावास को लापता चीनी नागरिक मामले में थाई पुलिस द्वारा हाल में की गयी कार्रवाई की जानकारी दी। थाचाई पिटानीलाबूत ने दोहराया कि थाई पुलिस अंतरराष्ट्रीय अपराधों की रोकथाम व उन पर कार्रवाई को आगे मजबूत करेगी और थाईलैंड आने वाले चीनी नागरिकों की सुरक्षा एवं वैध अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

थाईलैंड स्थित चीनी दूतावास के मंत्री वू जिवु ने चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में थाईलैंड के दृढ़ संकल्प और प्रयासों की सराहना की। दोनों पक्षों ने सहयोग को आगे मजबूत करने और दूरसंचार एवं इंटरनेट धोखाधड़ी व मानव तस्करी आदि सीमा पार अपराधों का संयुक्त रूप से मुकाबला करने पर विचार-विमर्श किया। 

(साभार  — चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें