Site icon Dainik Savera Times

138वां कैंटन फेयर 4 नवंबर को क्वांग च्यो में हुआ संपन्न

138वां चीन आयात और निर्यात मेला (कैंटन फेयर) 4 नवंबर को क्वांग च्यो में संपन्न हुआ। इस वर्ष की प्रदर्शनी में 223 देशों और क्षेत्रों से 3 लाख 10 हजार से अधिक विदेशी खरीदार आए, जो पिछले संस्करण से 7.5% की वृद्धि दर्शाता है, जिसने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। ऑन-साइट निर्यात लेनदेन 25 अरब 65 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया।

आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष की प्रदर्शनी में यूरोपीय संघ, मध्य पूर्व, अमेरिका और ब्राजील से खरीदारों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इनमें बेल्ट एंड रोड पहल से सम्बंधित देशों के 2 लाख 14 हजार खरीदार शामिल हुए, जो 9.4% की वृद्धि है।

इस वर्ष की प्रदर्शनी में 632 नए उत्पाद लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किए गए। नए उत्पाद, हरित उत्पाद और स्वतंत्र बौद्धिक संपदा अधिकार वाले उत्पाद, प्रत्येक 46 लाख प्रदर्शनों में से 20% से अधिक थे।

ये भी पढ़ें- दुबई में भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, यात्रा को लेकर दी ये सलाह

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

Exit mobile version