Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-भूटान सीमा मुद्दा विशेषज्ञ समूह की 14वीं बैठक भूटान में आयोजित

August 23, 2024

चीन-भूटान सीमा मुद्दा विशेषज्ञ समूह की 14वीं बैठक भूटान में आयोजित

20 से 22 अगस्त तक चीन-भूटान सीमा मुद्दा विशेषज्ञ समूह की 14वीं बैठक भूटान के थिम्पू में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और समुद्री मामलों के विभाग के महानिदेशक, चीनी विशेषज्ञ टीम के नेता होंग ल्यांग और भूटान के अंतर्राष्ट्रीय सीमा मामलों के महासचिव, भूटानी विशेषज्ञ टीम के नेता लेडो थंबी ने की।

बैठक में दोनों पक्षों ने हाल के वर्षों में चीन-भूटान सीमा वार्ता में हुई सकारात्मक प्रगति की समीक्षा की, और “तीन-चरणीय” रोडमैप के कार्यान्वयन जैसे सामान्य चिंता के मुद्दों पर मैत्रीपूर्ण, स्पष्ट और रचनात्मक चर्चा की। विशेषज्ञ समूह की बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने सीमा निर्धारण और सीमांकन पर चीन-भूटान संयुक्त तकनीकी समूह की दूसरी बैठक की।

दोनों पक्षों ने चीन और भूटान के बीच सीमा निर्धारण और सीमांकन पर संयुक्त तकनीकी समूह के कार्यों पर सहयोग समझौते के कार्यान्वयन पर चर्चा की। चर्चा सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण माहौल में हुई, जो चीन और भूटान के बीच मैत्रीपूर्ण और सहयोगात्मक संबंधों को दर्शाती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें