Site icon Dainik Savera Times

15वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सम्पन्न

International Film Festival

International Film Festival

International Film Festival : 15वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 26 अप्रैल को समाप्त हुआ। समापन समारोह में, शीर्ष दस “थिएथान पुरस्कार” की घोषणा की गई।

इस वर्ष के “थिएथान पुरस्कार” की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार नॉर्वे की फिल्म “लव पॉज़” को मिला, जिसने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक का पुरस्कार भी जीता।

इस वर्ष के “थिएथान पुरस्कार” के लिए चयनित पंद्रह फिल्मों में तीन चीनी फिल्में हैं – “Better me, better you”, “Trapped” और “Deep in the Mountains”।

प्रसिद्ध प्रदर्शनकारी और जनवादी कलाकार थिएहुआ ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार जीता।

15वें पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान, “टिकट अर्थव्यवस्था” में जोरदार वृद्धि हुई। 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक, पेइचिंग फिल्म लाइफ फेस्टिवल में भाग लेने वाले पेइचिंग के 28 व्यावसायिक जिलों में कुल यात्री प्रवाह 3 करोड़ 7 लाख 70 हजार और खपत राशि 11 अरब 5 करोड़ युआन रही।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version