Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग में होगा 2024 वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था सम्मेलन!

June 30, 2024

पेइचिंग में होगा 2024 वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था सम्मेलन!

2024 वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था सम्मेलन 2 से 5 जुलाई तक चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित किया जाएगा। इस बार सम्मेलन की थीम है “डिजिटल इंटेलिजेंस के एक नए युग की शुरुआत करना और एक नया डिजिटल भविष्य साझा करना।” दुनिया भर के प्रतिष्ठित विचारक, व्यापारिक नेता और रचनात्मक उद्यमी डिजिटल अर्थव्यवस्था के भविष्य पर चर्चा करने और उसे आकार देने के लिए एकत्रित होंगे।

यह सम्मेलन “1+6+3+N” की गतिविधि रूपरेखा निर्धारित करता है, जिसमें एक उद्घाटन समारोह और मुख्य मंच, छह उच्च-स्तरीय मंच, तीन प्रमुख ब्रांड विशेषता गतिविधियाँ, और कई विशेष मंच और गतिविधियों की श्रृंखला शामिल हैं। साथ ही इस सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच, सहयोगात्मक विकास मंच, तकनीकी नवाचार मंच, औद्योगिक विकास मंच और इंटरैक्टिव अनुभव मंच समेत पाँच प्रमुख मंचों का निर्माण किया जाएगा।

दर्शकों की भागीदारी के अनुभव के परिदृश्यों और पैमाने को समृद्ध करने के लिए, इस सम्मेलन के डिजिटल अर्थव्यवस्था अनुभव सप्ताह में मेटावर्स इनोवेटिव उत्पाद अनुभव सीज़न लॉन्च किया जाएगा और ” डिजिटल पेइचिंग की आनंदमय यात्रा” के विशिष्ट अनुभव मार्गों की एक श्रृंखला जारी की जाएगी। सम्मेलन का मुख्य स्थल डिजिटल अर्थव्यवस्था इमर्सिव इंटरैक्टिव अनुभव क्षेत्र से भी सुसज्जित होगा। जहां कई एआई एप्लिकेशन परिदृश्य, मेटावर्स, डिजिटल मानव आदि अनुभव गतिविधियां शामिल हैं। ताकि लोगों की विविध और उच्च गुणवत्ता वाली उपभोग आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें