Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

22वां चीन अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभा विनिमय सम्मेलन शांगहाई में आयोजित

November 3, 2024

22वां चीन अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभा विनिमय सम्मेलन शांगहाई में आयोजित

2 नवंबर को 22वां चीन अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभा विनिमय सम्मेलन शांगहाई में आयोजित हुआ। चीनी स्टेट कांसुलर छेन यिछिन ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया। उन्होंने कहा कि अधिक सक्रिय, अधिक खुली और अधिक प्रभावी प्रतिभा नीति को लागू किया जाना चाहिए, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभा आदान-प्रदान को मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिभा और बौद्धिक सहायता प्रदान की जा सके।

छेन यिछिन ने कहा कि चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण न केवल वैश्विक विकास के लिए अधिक अवसर पैदा करता है, बल्कि विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बड़ा मंच भी प्रदान करता है। चीन विदेशी प्रतिभा परिचय के लिए समर्थन और गारंटी तंत्र में सुधार करना जारी रखेगा, विदेशी विशेषज्ञों और विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं को चीन में काम करने और रहने के लिए बेहतर सेवाएं प्रदान करेगा।

हम चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण में विकास और भाग लेने के लिए दुनिया भर से चीन आने वाली प्रतिभाओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। चीन विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर प्रतिभा आदान-प्रदान की चौड़ाई और गहराई को और विस्तारित करने और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा और बौद्धिक संसाधनों के बीच पूरक लाभ और समान जीत वाले सहयोग हासिल करने को तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें