Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के फुचो शहर की 3820 रणनीति आज भी प्रासंगिक है

January 21, 2024

चीन के फुचो शहर की 3820 रणनीति आज भी प्रासंगिक है

फ़ुचो को अपने वैज्ञानिक उद्देश्य के आधार पर एक दूरदर्शी रणनीतिक दृष्टि रखने की आवश्यकता पर बल दिया। इसे फ़ुचो के सुधार और खुलेपन के प्रयासों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया। उनके नेतृत्व में, अगले 20 वर्षों में शहर के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक रणनीतिक योजना विकसित की गई, जिसमें अगले 3, 8 और 20 वर्षों के लिए विशिष्ट लक्ष्यों, कदमों और आवश्यक कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।

यह रणनीति, जिसे 3820 रणनीति के रूप में जाना जाता है, फ़ुचो के विकास के लिए ब्लूप्रिंट के रूप में कार्य करती है। 3820 रणनीति विकसित करने के लिए, फ़ुचो के 1600 से अधिक अधिकारियों ने 581 मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए गहन जमीनी जांच की। इसके अलावा, मीडिया के माध्यम से जनता की राय एकत्र की गई, जिसके परिणामस्वरूप सामान्य आबादी से 2500 से अधिक सुझाव प्राप्त हुए।

इस रणनीति के महत्वपूर्ण बिंदु फ़ुचो के लिए 3 वर्षों के भीतर महत्वपूर्ण आर्थिक विकास को रेखांकित करते हैं, जिसका लक्ष्य इसे एक नए स्तर पर ले जाना है। 8 वर्षों के भीतर, फ़ुचो में प्रति व्यक्ति मानक देश के विकसित शहरों के बराबर होने का अनुमान है। 20 वर्षों के भीतर, फ़ुचो का विकास स्तर एशिया और मध्यम स्तर के विकसित देशों के बराबर होने की उम्मीद है।

3820 रणनीति इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समुद्री अर्थव्यवस्था पर जोर देती है। साल 1992 से 1995 तक इस रणनीति को लागू करने के बाद से, फ़ुचो शहर की जीडीपी में औसतन 26.6 प्रतिशत की वृद्धि जारी रही है, और 3 साल के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया है।

फ़ुचो ने लगातार इस ब्लूप्रिंट का पालन किया है और समय पर 8-वर्ष और 20-वर्ष के लक्ष्य तक पहुंच गया है। उल्लेखनीय बात है कि साल 2022 तक, फ़ुचो शहर की समुद्री अर्थव्यवस्था का उत्पादन मूल्य 3 खरब 30 अरब युआन से अधिक हो गया, जो कई वर्षों तक चीन के शहरों में शीर्ष पर बना रहता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें