छठा चीन-अरब देश रेडियो और टीवी सहयोग मंच हांगचो शहर में आयोजित हुआ ।चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और प्रचार विभाग के मंत्री ली शुलेइ ने वीडियो कांफ्रेंस के ज़रिये उद्घाटन समारोह में भाग लेकर भाषण दिया ।
इस मंच में शामिल प्रतिनिधियों के विचार में पिछले साल के अंत में पहला चीन-अरब देश शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ ।दोनों पक्षों ने चीन-अरब देश संबंध के विकास का ब्लूप्रिंट खींचा और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन-अरब देश व्यावहारिक सहयोग की 8 संयुक्त काररवाइयों की घोषणा की ,जिस का प्रतीक है कि चीन-अरब देश संबंध नये युग में दाखिल हुए हैं ।चीन और अरब देशों के मीडिया को अधिक मजबूत कदम उठाकर दोनों पक्षों के समान विकास और अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय शांति व स्थिरता बढ़ाने के लिए अधिक बड़ा योगदान देना चाहिए।
विभिन्न पक्षों के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे सभ्यताओं के बीच संवाद के लिए समान एक्शन लागू करेंगे और एक साथ 50 ऑडियो व वीडियो कार्यक्रमों की सहयोग परियोजनाओं को अमल में लाएंगे और नीतिगत संपर्क ,विषय के उत्पादन ,तकनीकी सृजन और कर्मचारियों के प्रशिक्षण में व्यावसायिक सहयोग चलाएंगे।
इस मंच का मुख्य विषय है कि चीन-अरब मित्रता संभालकर ऑडियो व वीडियो विकास साझा करना ।चीन और 15 अरब देशों के ब्रॉडकास्टिंग प्राधिकरण संस्थानों, मीडिया, संबंधित उद्यमों, अरब देशों की लीग तथा अरब देशों की ब्रॉडकास्टिंग लीग के 300 से अधिक प्रतिनिधि इस में उपस्थित हुए ।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...