Site icon Dainik Savera Times

छठा चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता उत्पाद एक्सपो आयोजित होगा

China News

China News

छठा चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता उत्पाद एक्सपो 13 से 18 अप्रैल तक दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत में आयोजित होगा।

बताया जाता है कि वर्तमान मेले का क्षेत्रफल 1 लाख 43 हजार वर्ग मीटर है। 60 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 3,400 से ज्यादा ब्रांड इसमें हिस्सा लेंगे। मेले में अंतर्राष्ट्रीय वस्तुओं का हिस्सा 65 प्रतिशत होगा।

इस साल हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह में द्वीप-व्यापी विशेष सीमा शुल्क संचालन का पहला साल है। वर्तमान मेले का विषय खुलेपन से वैश्विक खपत बढ़ाना और नवाचार से बेहतर जीवन मिलना है। मुख्य स्थल हाईखो शहर में स्थित होगा। इसके अलावा, सान्या और बोआओ में भी शाखा स्थल स्थापित होंगे। अब तैयारी अंतिम चरण में प्रवेश हो चुकी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version