Site icon Dainik Savera Times

अखिल चीन फेडरेशन आफ़ ट्रेड यूनियंस की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ पर महासभा का आयोजन

general meeting to mark the 100th anniversary

general meeting to mark the 100th anniversary

इंटरनेशनल डेस्क : अखिल चीन फेडरेशन आफ़ ट्रेड यूनियंस की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मनाने की महासभा यानी राष्ट्रीय मॉडल श्रमिक और श्रेष्ठ कार्यकर्ता सम्मानित करने की महसाभा 28 अप्रैल को पेइचिंग जन वृहद भवन में धूमधाम से आयोजित हुई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इसमें भाग लेकर महत्वपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने बल दिया कि नये युग और नये अभियान में हमें सीपीसी के केंद्रित कार्य से प्रेरित होकर मजदूर वर्ग और व्यापक श्रमिक लोगों की मजबूत शक्ति एकत्र कर संघर्ष और योगदान कर कदम ब कदम चीनी राष्ट्र की महान पुनरोत्थान की रूपरेखा वास्तविक रूप में परिवर्तित करना चाहिए।

पहली मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पास आने के चलते शी चिनफिंग ने सीपीसी केंद्रीय कमेटी की ओर देश की विभिन्न जातियों के मजदूरों, किसानों, बुद्धिजीवियों, अन्य श्रमिकों तथा विभिन्न स्तरों के ट्रेड यूनियंस तथा समग्र ट्रेड यूनियंस के कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी, हांगकांग, मकाऊ तथा थाईवान क्षेत्र के ट्रेड यूनियंस और श्रमिक जगत के दोस्तों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और सम्मानित हुए राष्ट्रीय मॉडल श्रमिकों तथा श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी।

शी ने अपने भाषण में कहा क अखिल चीन फेडरेशन आफ़ ट्रेड यूनियंस की स्थापना के सौ वर्षों में सीपीसी के नेतृत्व में विभिन्न स्तरों के ट्रेड यूनियंस पार्टी के विभिन्न ऐतिहासिक कालों के केंद्रीय कार्यों पर आधारित होकर चीनी मजदूर वर्ग लामबंद और एकत्र कर पार्टी के कदम के साथ युग में अग्रसर रहे और उन्होंने क्रांति, निर्माण और सुधार के महान कार्यों में अभूतपूर्व योगदान दिया और चीनी मजदूर आंदोलन का शानदार अध्याय लिखा।

शी ने बल दिया कि सौ वर्षो में मजदूर आंदोलन कार्य पर पार्टी के सैद्धांतिक सृजन और अभ्यास के विकास की सबसे अहम उपलब्धि यही है कि चीन विशेषता वाले समाजवाद के ट्रेड यूनियन के विकास का रास्ता निकाला गया है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक प्रस्थान बिंदु पर खड़े होकर विभिन्न स्तरीय ट्रेड यूनियंस को सीपीसी केंद्रीय कमेटी के फैसले को पूरी तरह लागू कर ट्रेंड यूनियन कार्य के गुणवत्ता विकास को बढ़ाना है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version