Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के सबसे बड़े तेल-गैस क्षेत्र का वार्षिक तेल-गैस उत्पादन 6.5 करोड़ टन से अधिक है

January 2, 2023

चीन के सबसे बड़े तेल-गैस क्षेत्र का वार्षिक तेल-गैस उत्पादन 6.5 करोड़ टन से अधिक है

31 दिसंबर 2022 तक, चीन के सबसे बड़े तेल और गैस क्षेत्र यानी चीनी छांगछिंग तेल क्षेत्र का वार्षिक उत्पादन 6.5 करोड़ टन से अधिक हो गया, जो 6 करोड़ 50 लाख 15 हज़ार 500 टन तक पहुंच गया, जिसने देश भर में तेल और गैस क्षेत्रों का उच्चतम वार्षिक तेल और गैस उत्पादन रिकॉर्ड बनाया है। साल 2020 में छांगछिंग तेल क्षेत्र ने 6 करोड़ टन से अधिक तेल और गैस का उत्पादन किया, इस बार यह एक और ऐतिहासिक छलांग है।  

छांगछिंग तेल क्षेत्र ऑर्डोस बेसिन में तेल और गैस संसाधन का विकास करता है, यह दुनिया में एक विशिष्ट कम दबाव, कम पारगम्यता और कम बहुतायत वाला तेल और गैस जलाशय है, और इसका आर्थिक और प्रभावी विकास एक विश्वव्यापी समस्या है।  जानकारी के अनुसार, छांगछिंग तेल क्षेत्र ने 35 तेल क्षेत्रों और 13 गैस क्षेत्रों को सफलतापूर्वक विकसित किया है, और देश के लिए 89 करोड़ टन से अधिक तेल और गैस का योगदान दिया है। यह तेल क्षेत्र चीनी तेल और गैस ऊर्जा की सुरक्षा की गारंटी देने में “गिट्टी पत्थर” की भूमिका निभाता है। साल 2022 में छांगछिंग तेल क्षेत्र के तेल और गैस उत्पादन में 2021 की तुलना में 25 लाख 69 हज़ार 200 टन की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें