एक जटिल और परिवर्तनशील अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य के बीच, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चार प्रमुख वैश्विक पहलें प्रस्तुत की हैं—वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल, वैश्विक सभ्यता पहल और वैश्विक शासन पहल। इन पहलों ने आज दुनिया के सामने मौजूद अनेक चुनौतियों के समाधान के लिए नए मार्ग खोले हैं और सहयोग के ज़रिए साझा भविष्य गढ़ने का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है।
इस वर्ष वैश्विक विकास पहल की चौथी वर्षगांठ है। पिछले चार वर्षों में इस पहल ने 130 से अधिक देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की सक्रिय भागीदारी आकर्षित की है। यह पहल अब एक लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक उत्पाद बन चुकी है, जिसने विकास की खाई को कम करने और एक बेहतर दुनिया के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
2017 की शरद ऋतु में, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें अधिवेशन की आम बहस में वीडियो संदेश के माध्यम से पहली बार वैश्विक विकास पहल पेश की थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि विकास मानव कल्याण का आधार है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। शी ने जन-केंद्रित, समावेशी और नवाचार-आधारित विकास की आवश्यकता पर बल दिया और यह भी कहा कि विकास को मानव और प्रकृति के सह-अस्तित्व के सिद्धांत पर आगे बढ़ाना होगा।
जून 2022 में चीन द्वारा आयोजित वैश्विक विकास पर उच्च-स्तरीय वार्ता में, शी ने इस पहल के क्रियान्वयन के लिए चीन के 32 ठोस उपायों की घोषणा की और “विकास के लिए एक वैश्विक साझेदारी” बनाने का आह्वान किया। पाँच महीने बाद जी20 बाली शिखर सम्मेलन में भी उन्होंने अधिक समावेशी, साझा और लचीले वैश्विक विकास को आगे बढ़ाने की आवश्यकता दोहराई।
2024 में पेइचिंग में आयोजित चीन-अफ़्रीका सहयोग मंच शिखर सम्मेलन में, शी ने “चीन-अफ़्रीका आधुनिकीकरण के लिए दस साझेदारी कार्यों” का प्रस्ताव रखा, जिससे चीन का विशाल बाज़ार अफ़्रीका के लिए नए अवसरों का स्रोत बन गया। इसके बाद रूस के कज़ान में आयोजित विस्तारित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स+ नेताओं के संवाद में शी ने कहा कि वैश्विक दक्षिण का आधुनिकीकरण की ओर बढ़ना विश्व इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना और मानव सभ्यता की अभूतपूर्व उपलब्धि है।
उन्होंने ज़ोर दिया कि वैश्विक दक्षिण को अपनी सामूहिक बुद्धिमत्ता और शक्ति का प्रदर्शन करते हुए मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए।
चीन के प्रोत्साहन से, वैश्विक विकास पहल ने चार वर्षों में वैश्विक दक्षिण के विकास और पुनरोद्धार के लिए 23 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की धनराशि जुटाई है और 1,800 से अधिक सहयोगी परियोजनाएँ सफलतापूर्वक लागू की हैं। आने वाले पाँच वर्षों में चीन विकासशील देशों में 2,000 अतिरिक्त “छोटी लेकिन सुंदर” आजीविका परियोजनाएँ शुरू करेगा।
इसके अलावा चीन संबंधित देशों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ और अधिक स्वास्थ्य सहयोग परियोजनाएँ भी संचालित करेगा। साथ ही, विश्व व्यापार संगठन की “चीन परियोजना” में निवेश जारी रखकर अल्पविकसित देशों को वैश्विक व्यापार प्रणाली से जोड़ने में मदद करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
ये भी पढ़ें: Ladakh New LG: लद्दाख के वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 मार्च को लेंगे शपथ