Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस अक्टूबर में स्थिरता के साथ आगे बढ़ी चीनी अर्थव्यवस्था

November 14, 2025

इस अक्टूबर में स्थिरता के साथ आगे बढ़ी चीनी अर्थव्यवस्था

चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो से 14 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार इस अक्टूबर में चीन का उत्पादन और सप्लाई आम तौर पर स्थिर रहा। रोजगार की आम स्थिति भी स्थिर रही और अर्थव्यवस्था स्थिरता के साथ आगे बढ़ी।

इस अक्टूबर में देश में अतिरिक्त औद्योगिक मूल्य साल दर साल 4.9 प्रतिशत बढ़ा, साजो-सामान विनिर्माण उद्योग का अतिरिक्त मूल्य साल दर साल 8 प्रतिशत बढ़ा, हाई टेक विनिर्माण उद्योग का अतिरिक्त मूल्य साल दर साल 7.2 प्रतिशत बढ़ा।

इस अक्टूबर में सामाजिक उपभोक्ता वस्तुओं की फुटकर बिक्री 46 ख़रब 29 अरब 10 करोड़ युवान दर्ज हुई, जो पिछले साल की समान अवधि से 2.9 प्रतिशत बढ़ी। वस्तुओं के आयात-निर्यात की कुल रकम 27 ख़रब 2 अरब 80 करोड़ युवान रही, जो साल दर साल 0.1 प्रतिशत बढ़ी।

इस अक्टूबर में शहरों व कस्बों में सर्वे से प्राप्त बेरोज़गार दर 5.1 प्रतिशत दर्ज हुई ,जो पिछले महीने से 0.1 प्रतिशत कम हुई। नागरिक उपभोक्ता कीमतों का सूचकांक सीपीआई साल दर साल 0.2 प्रतिशत बढ़ा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें