यूएई के दुबई में वर्ष 2026 विश्व कप के एशियाई क्षेत्र के क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के टॉप-18 के दौर की तैयारी कर रही चीनी पुरुष फुटबाल टीम ने 15 मार्च को एक वार्मअप मैच में कुवैत की टीम को 3-1 से हरा दिया। ध्यान रहे चीनी टीम 20 मार्च को टॉप-18 प्रतियोगिता के सी ग्रुप के सातवें दौर में away मैच में सउदी अरब के साथ मुकाबला करेगी। सी ग्रुप में अब जापान 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया सांत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि चीन, सउदी अरब, बहरीन और इंडोनेशिया के पास 6 अंक हैं। कुवैत बी ग्रुप में अस्थाई तौर पर पांचवें स्थान पर है। इस टीम की शैली सउदी अरब से मिलती-जुलती है।इस मैच के पहले हाफ में चीनी टीम ने आसानी से 3-0 की बढ़त बनायी। दूसरे हाफ में कुवैत की टीम ने एक गोल की वापसी की। परिचय के अनुसार चीनी टीम 17 मार्च को दुबई से रियाद रवाना होगी और अंतिम दौर की तैयारी करेगी।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
ये भी पढ़ें- पंजाब में आज होगा फसलों के नुकसान का आकलन: 9 सदस्यों वाली केंद्रीय टीम करेगी दौरा
मेष: दिन शुभ रहेगा...