Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन सरकार ने तुर्किये को भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप भेजी

February 11, 2023

चीन सरकार ने तुर्किये को भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप भेजी

11 फ़रवरी की सुबह साढ़े 6 बजे 40 हजार कंबल, जो चीन सरकार द्वारा तुर्किये को दिये गये सहायता सामग्रियों का पहला बैच है, को शांगहाई के पुडोंग हवाई अड्डे से भेज दिया गया। वे आज और कल इस्तांबुल में पहुंच जाएंगे और कॉटन टेंट के 1,000 सेट, इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम मशीन, अल्ट्रासोनिक डायग्नोस्टिक उपकरण, मेडिकल ट्रांसफर व्हीकल, मैनुअल हॉस्पिटल बेड और चीन द्वारा सहायता प्राप्त अन्य सामग्रियों को निकट भविष्य में बैचों में भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि स्थानीय समयानुसार 11 फ़रवरी को तुर्किये के राष्ट्रीय आपातकालीन आपदा प्रबंध ब्यूरो के अनुसार अभी तक तुर्किये में आए भूकंप के कारण 20,665 लोग मारे गये हैं, और 80,088 लोगों को बचाया गया है। भूकंप से ग्रस्त अन्य 92697 लोग भूकंप से ग्रस्त क्षेत्रों से अन्य क्षेत्रों तक स्थानांतरित किये गये हैं। साथ ही 31000 से अधिक बचाव कर्मी निरंतर रूप से भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव कार्य कर रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें