Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी बाजार वैश्विक बॉक्स ऑफिस प्रणाली में एक जरूरी विकल्प बना

April 14, 2025

चीनी बाजार वैश्विक बॉक्स ऑफिस प्रणाली में एक जरूरी विकल्प बना

The Chinese Market : ऑनलाइन प्लेटफार्मों के आंकड़ों के अनुसार, पेइचिंग समय पर 12 अप्रैल को शाम 5 बजकर 38 मिनट तक, चीन की 2025 बॉक्स ऑफिस कमाई (पूर्व बिक्री सहित) 25 अरब युआन से अधिक पहुंच गयी, जो दुनिया में पहले स्थान पर है। चीनी फिल्म “न जा 2” ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस के इतिहास में शीर्ष पांच में प्रवेश किया है।

चीन का फिल्म बाजार वर्ष 2025 में जोरदार शुरुआत करने वाला है और चीनी फिल्म बाजार के महत्व व व्यवसाय मूल्य में वृद्धि जारी है। वैश्विक फिल्म वितरण उद्योग के लिए चीनी बाजार का महत्व अपरिहार्य है। हाल के दिनों में, अमेरिका सरकार ने व्यापारिक साझेदार देशों पर अतिरिक्त टैरिफ का दुरुपयोग किया है। इस व्यवहार का अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा व्यापक विरोध किया गया है। अमेरिका के धमकाने वाले व्यवहार का मुकाबला करने के लिए, चीनी राष्ट्रीय फिल्म प्रशासन ब्यूरो ने हाल ही में कहा कि अमेरिका सरकार द्वारा अतिरिक्त टैरिफ का दुरुपयोग करने से चीनी दर्शकों का अमेरिकी उत्पादों, विशेषकर अमेरिकी फिल्मों के प्रति रुझान कमजोर होगा। इसके कारण चीन में अमेरिकी फिल्मों के आयात की संख्या में मामूली कमी की जाएगी। इस खबर से शीघ्र ही एक श्रृंखलाबद्ध प्रतिक्रिया शुरू हो गयी।

रॉयटर्स ने रिपोर्ट की, “हॉलीवुड अभूतपूर्व रूप से घबराया हुआ है” और उसे चिंता है कि विशाल चीनी फिल्म बाजार हॉलीवुड के लिए अपने दरवाजे बंद कर देगा। हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माताओं ने तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को “पागल” तक कह डाला।
स्थानीय समय पर 10 अप्रैल को, कई अमेरिकी फिल्म कंपनियों के शेयर की कीमतों में भारी गिरावट आई, जिसमें वॉल्ट डिज्नी एक ही दिन में 6.79 प्रतिशत और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी 12.53 प्रतिशत गिर गए।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें