Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी राष्ट्रपति ने जापान के निर्वाचित प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा को बधाई दी

October 2, 2024

चीनी राष्ट्रपति ने जापान के निर्वाचित प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा को बधाई दी

1 अक्टूबर को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जापान के निर्वाचित प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा को बधाई दी शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और जापान पड़ोसी देश हैं, और यह दोनों लोगों के मौलिक हितों में है कि वे शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, चिरस्थायी मित्रता, पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग और आम विकास के मार्ग पर चलें।

उन्हें उम्मीद है कि जापान चीन और जापान के बीच चार राजनीतिक दस्तावेजों के सिद्धांतों और आम सहमतियों का पालन करेगा और दोनों देशों के बीच रणनीतिक और पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों को व्यापक रूप से बढ़ावा देगा ताकि एक रचनात्मक और स्थिर चीन-जापान संबंध बनाया जा सके जो नए युग की आवश्यकताओं को पूरा करता हो। उस दिन, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने शिगेरू इशिबा को बधाई संदेश भेज कर कहा कि दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों की राजनीतिक नींव को बनाए रखना चाहिए, मित्रता, आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत करना चाहिए और दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाना चाहिए।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें