Site icon Dainik Savera Times

आईटीटीएफ सिंगल्स वर्ल्ड कप में चीनी टीम ने पुरुष व महिला दोनों सिंगल्स खिताबों में जीत हासिल की

ITTF Singles World Cup

ITTF Singles World Cup

इंटरनेशनल डेस्क: पेइचिंग समय के अनुसार 5 अप्रैल की शाम को आईटीटीएफ सिंगल्स वर्ल्ड कप के महिला एकल फाइनल में चीनी खिलाड़ी सुन यिंग्शा ने चीनी खिलाड़ी वांग मान्यू को 4-1 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा और लगातार तीसरी बार इस प्रतियोगिता में जीत हासिल की। ​​सुन यिंग्शा महिला एकल विश्व कप में लगातार तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गईं।

ठीक उसी दिन में आईटीटीएफ सिंगल्स वर्ल्ड कप के पुरुष एकल फाइनल में चीनी खिलाड़ी वांग छुछिन ने जापानी खिलाड़ी मात्सुशिमा तेरु को 4-3 से हराकर अपना पहला पुरुष एकल खिताब जीता। यह पहली बार है जब इन दोनों खिलाड़ियों ने आईटीटीएफ एकल विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है।

मैच बेहद रोमांचक रहा, दूसरे गेम में स्कोर 16-16 से बराबर था। प्रतिद्वंदी से 3-2 से पिछड़ने के बावजूद, वांग छुछिन ने धैर्य बनाए रखते हुए अगले दो गेम जीतकर शानदार वापसी की। निर्णायक गेम में वांग छुछिन 10-5 से आगे चल रहे थे, तभी उनके प्रतिद्वंदी ने वापसी करते हुए लगातार 3 अंक बनाए और अंततः वांग छुछिन ने 11-8 से जीत हासिल कर ली। इस बार के आईटीटीएफ सिंगल्स वर्ल्ड कप में चीनी टेबल टेनिस टीम ने पुरुष और महिला दोनों एकल खिताबों पर कब्जा जमा लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version