Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी टीम ने एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष एकल और महिला युगल चैंपियनशिप जीती

September 11, 2023

चीनी टीम ने एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष एकल और महिला युगल चैंपियनशिप जीती

 

2023 एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 10 सितंबर को दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में समाप्त हुई। चीनी टीम के खिलाड़ी मा लोंग ने पुरुष एकल फाइनल में अपने साथी फैन चेडॉग को हराकर स्वर्ण पदक जीता ।चीनी जोड़ी वांग मानयू और चेन मेंग ने महिला युगल के फाइल में पहला स्थान प्राप्त किया ।

उस दिन पुरुष एकल फाइनल का मैच बहुत रोमांच रहा ।मा लोंग ने बड़ी मशक्कत कर 3-2 से अपने साथी फैन चेडॉग को हराकर चैंपियनशिप जीती। महिला युगल का फाइनल मैच दो चीनी जोड़ियों के बीच चला। अंत में, वांग मानयू और चेन मेंग ने 3:0 से अपनी साथियों को पराजति कर स्वर्ण पदक हासिल किया ।

इस एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में, चीनी टीम ने पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल, मिश्रित युगल, पुरुष टीम इवेंट और महिला टीम इवेंट के सभी सात स्वर्ण पदक जीते।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें