Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मलेशिया-चीन विज्ञान व सृजन सहयोग की साझी जीत का भविष्य उज्ज्वल होगाः चंग लीखांग

January 29, 2024

मलेशिया-चीन विज्ञान व सृजन सहयोग की साझी जीत का भविष्य उज्ज्वल होगाः चंग लीखांग

वर्तमान वर्ष चीन और मलेशिया के बीच राजनयिक संबंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। मलेशियाई विज्ञान, तकनीक व सृजन मंत्री चंग लीखांग ने हाल ही में चिलोंगपो में चीनी मीडिया के साथ एक विशेष साक्षात्कार में बताया कि मलेशिया-चीन विज्ञान व सृजन सहयोग की साझी जीत का उज्ज्वल भविष्य होगा। आशा है कि दोनों पक्ष राजनयिक संबंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के मौके का लाभ उठाते हुए विज्ञान ,प्रौद्योगिकी व सृजन में संयुक्त अनुसंधान ,तकनीकी हस्तांतरण और लोगों की आवाजाही मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल चीन ने मलेशिया में कई बुनियादी ढांचे निर्माण परियोजनाओं को बढ़ावा दिया, जिन में मलेशिया के पूर्वी समुद्रीय तट का रेलवे शामिल है। इन परियोजनाओं के निर्माण से मलेशियाई जनता को बहुत सुविधाएं मिलीं और तकनीकी हस्तांतरण में सहयोग को मजबूती मिली और मलेशियाई उद्यमों को कई लाभ मिले।

इस के अलावा मलेशिया में चीनी उद्यमों के निवेश और कारखाने स्थापित करने से मलेशिया के हरित विकास को बढ़ावा मिला है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों पक्ष बेल्ट एंड रोड निर्माण के ढांचे में वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी सृजन व्यवसायों, खासकर टीके का विकास, एआई और हवाई उड्डयन का सहयोग मजबूत करेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें