Site icon Dainik Savera Times

चीन के पेइचिंग, थ्येनचिन और हपेई का समन्वित विकास जोरों पर है

इस वर्ष पेइचिंग, थ्येनचिन और हपेई के समन्वित विकास को चीन की राष्ट्रीय रणनीति बनने की दसवीं वर्षगांठ है। पिछले दस वर्षों में पेइचिंग, थ्येनचिन और हपेई सक्रिय रूप इस रणनीति लागू कर तीन इलाकों की आधुनिक औद्योगिक पारिस्थितिकी को उच्च स्तर पर बढ़ावा दे रहे हैं।

पिछले दस वर्षों में, चीन ने पेइचिंग इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन सेंटर की अग्रणी भूमिका को पूरी करके थ्येनचिन के उन्नत विनिर्माण लाभों और हपेई के भौगोलिक लाभों के साथ मिलकर वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार के समन्वित विकास को गहराई से बढ़ावा दिया है।

श्योंगऐन मियाओक्सिन बायोटेक्नोलॉजी की मूल कंपनी ने पेइचिंग में अपने अनुसंधान एवं विकास और निरीक्षण प्लेटफार्मों का कुछ हिस्सा श्योनगऐन न्यू एरिया में स्थानांतरित कर पेइचिंग, थ्येनचिन और हपेई में विश्वविद्यालयों और चिकित्सा संस्थानों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग किया है और औद्योगिक समूह विकास को साकार किया ।

थ्येनचिन बिन्हाई च्ओगगुआनछून विज्ञान और प्रौद्योगिकी पार्क में स्थित पेइचिंग लिंगखग टेक्नोलॉजी कंपनी ने पेइचिंग और थ्येनचिन में अनुसंधान एवं विकास कर्मियों के प्रयासों के सहयोग से, ट्यूमर, दुर्लभ बीमारियों और अन्य क्षेत्रों में अपनी स्वतंत्र रूप से विकसित कृत्रिम बुद्धिमत्ता डेटा प्रबंधन प्रणाली को लागू किया।

दो वर्षों में,कंपनी ने हजारों मरीज़ों के डेटा पर गहन अध्ययन और प्रशिक्षण पूरा किया, जिससे डॉक्टरों की कार्यकुशलता में प्रभावी ढंग से सुधार हुआ। दिसंबर 2023 के अंत तक, थ्येनचिन और हपेई में पेइचिंग के च्ओगगुआनछून उद्यमों द्वारा स्थापित शाखाओं की संख्या 10 हज़ार से अधिक हो गई है, जिसमें 33.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश है।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version