Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिलिस्तीन मुद्दे का मूल फिलिस्तीनी नागरिकों के वैध हितों की बहाली न होना है- वांग यी

November 2, 2023

फिलिस्तीन मुद्दे का मूल फिलिस्तीनी नागरिकों के वैध हितों की बहाली न होना है- वांग यी

1 नवंबर को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने ओमान के विदेश मंत्री सायिद बादर अल्बुसाईदी के साथ फोन पर बात कर फिलिस्तीन-इजरायल संघर्ष पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान वांग यी ने बल दिया कि फिलिस्तीन मुद्दे का मूल फिलिस्तीनी जनता के वैध हितों की बहाली और गारंटी न करना है ।इस सवाल के समाधान का रास्ता दो राज्य योजना को लागू करना है ।
वांग यी ने कहा कि चीन अधिक प्रतिष्ठित ,अधिक बड़े दायरे व प्रभाव वाले अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन के आयोजन का समर्थन करता है ताकि फिलिस्तीन सवाल दो राज्य योजना के रास्ते पर बढ़े।
वांग यी ने कहा कि इस नवंबर में चीन यूएन सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष देश बना है ।हम विभिन्न पक्षों खासकर अरब देशों के साथ समन्वय मजबूत कर न्याय कायम करेगा और संघर्ष कम करने ,नागरिकों की सुरक्षा करने ,मानवीय स्थिति शिथिल करने और शांतिपूर्ण प्रक्रिया बहाल करने के लिए व्यापक प्रयास करेगा।
सायिद बादर अल्बुसाईदी ने फिलिस्तीन मुद्दे पर चीन के निष्पक्ष और रचनात्मक रूख की तारीफ की और आशा जताई कि चीन यूएन सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें