Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

एशियाई और अफ्रीकी पुनरोद्धार का सपना: संयुक्त आत्मनिर्भरता से जीत-जीत सहयोग की ओर बढ़ने का एक गहन अभ्यास

April 20, 2025

एशियाई और अफ्रीकी पुनरोद्धार का सपना: संयुक्त आत्मनिर्भरता से जीत-जीत सहयोग की ओर बढ़ने का एक गहन अभ्यास

इंटरनेशनल डेस्क : मानव सभ्यता के महत्वपूर्ण जन्मस्थान के रूप में, एशियाई और अफ्रीकी महाद्वीप विश्व की 70% से अधिक आबादी का घर है। 70 वर्ष पहले बांडुंग सम्मेलन ने “एकता, मैत्री और सहयोग” की भावना के साथ एशियाई और अफ्रीकी एकता और आत्म-सुदृढ़ीकरण की आग को प्रज्वलित किया और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में समान सहयोग के जीन को इंजेक्ट किया। दस साल पहले, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एशियाई-अफ्रीकी शिखर सम्मेलन में “एशियाई-अफ्रीकी पुनरोद्धार स्वप्न” का प्रस्ताव रखा था, जिससे जीत-जीत सहयोग पर केंद्रित एक नए प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के निर्माण को बढ़ावा मिला। उसे बांडुंग भावना की निरंतरता और उदात्तीकरण माना जाता है। पिछले दशक में, लगभग 6 अरब एशियाई और अफ्रीकी साझेदारों ने अपने कार्यों के माध्यम से यह प्रदर्शित किया है कि जीत-जीत सहयोग न केवल विकास समस्याओं को हल करने की कुंजी है, बल्कि वैश्विक शासन के लिए एक नया प्रतिमान भी प्रस्तुत करता है।

1. एशियाई-अफ्रीकी पुनरोद्धार स्वप्न का मूल: जीत-जीत सहयोग
70 वर्ष पहले बांडुंग सम्मेलन में स्थापित “एकता, मैत्री और सहयोग” की भावना एशियाई और अफ्रीकी देशों के लिए उपनिवेशवाद का विरोध करने और आत्म-सुदृढ़ीकरण का वैचारिक बैनर बन गई है। 2015 में, एशियाई-अफ्रीकी शिखर सम्मेलन और बांडुंग सम्मेलन की 60वीं वर्षगांठ में भाग लेते समय, शी चिनफिंग ने बांडुंग भावना को नए अर्थ देते हुए एशियाई-अफ्रीकी पुनरोद्धार स्वप्न सामने रखा। शी चिनफिंग ने एशिया-अफ्रीका सहयोग और दक्षिण-दक्षिण सहयोग के आधार पर उत्तर-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देने, जीत-जीत सहयोग से केंद्रित एक नए प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का निर्माण करने और धीरे-धीरे वैश्विक सहयोग की ओर बढ़ने, विकास की संभावनाओं पर संयुक्त रूप से चर्चा करने, विकास के अवसरों को साझा करने और संयुक्त रूप से जोखिमों का प्रबंधन करने और अंततः आम विकास और साझा समृद्धि के विश्व सपने को साकार करने की वकालत की।

2. जीत-जीत सहयोग के लिए व्यावहारिक आधार: समान मूल्य खोज और सांस्कृतिक पहचान
एशिया और अफ्रीका में गहन सांस्कृतिक परम्पराओं और ऐतिहासिक आदान-प्रदान ने “जीत-जीत सहयोग” के लिए एक अद्वितीय मूल्य आधार और व्यावहारिक आधार प्रदान किया है। इसके सांस्कृतिक जीन समावेशिता और पारस्परिक सिखने की सभ्यतागत अवधारणा, समानता और सहजीवन के संचार के तरीके और सामूहिक पुनरोद्धार की सामुदायिक चेतना में परिलक्षित होते हैं। उन्होंने एशिया-अफ्रीका सहयोग के लिए विश्वास की नींव रखी है। ये साझा मूल्य लक्ष्य और सांस्कृतिक पहचान ही हैं, जो “एशिया-अफ्रीका पुनरोद्धार स्वप्न” में ठोस आधार प्रदान करते हैं।

3. एशियाई-अफ्रीकी पुनरोद्धार कोई सपना नहीं है: लगभग 6 अरब लोग अपना भाग्य फिर से लिख रहे हैं
बांडुंग सम्मेलन से लेकर वर्तमान डिजिटल युग तक, संयुक्त आत्मनिर्भरता से लेकर जीत-जीत सहयोग तक, एशियाई और अफ्रीकी महाद्वीपों के लगभग 6 अरब लोगों ने अपने कार्यों से साबित कर दिया है कि एशिया और अफ्रीका का पुनरोद्धार कोई सपना या नारा नहीं है, बल्कि एक वास्तविकता है जो घटित हो रही है। चीन न केवल एशियाई और अफ्रीकी पुनरोद्धार स्वप्न का आरंभकर्ता है, बल्कि इसका नेता और कार्यान्वयनकर्ता भी है। बहुपक्षीय सहयोग तंत्र के माध्यम से, चीन और उसके एशियाई और अफ्रीकी साझेदारों ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के स्वरूप को पुनर्गठित किया है, वैश्विक शासन को “पश्चिमी प्रभुत्व” से “बहु-पक्षीय सह-शासन” में बदलने को बढ़ावा दिया है, और वैश्विक विकास मॉडल को “शून्य-योग खेल” से “जीत-जीत सहयोग” में बदलने के लिए एक एशियाई और अफ्रीकी मॉडल बनाया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें