Site icon Dainik Savera Times

वृत्तचित्र“द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी”को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

The Fabulous Story of Money

The Fabulous Story of Money

इंटरनेशनल डेस्क: चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा बनायी गयी डॉक्यूमेंट्री“द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी”को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला। बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री ने वैश्विक दृष्टि से मुद्रा के विकास के इतिहास पर प्रकाश डाला।

इस डॉक्यूमेंट्री ने कई हजार वर्षों तक मुद्रा के इतिहास को कवर किया। शूटिंग टीम ने चीन, फ्रांस, यूनान, अमेरिका, बोलिविया आदि देशों के पुरातत्व स्थलों में जाकर तीस से अधिक विश्वविख्यात अनुसंधानकर्ताओं के साथ साक्षात्कार किया। इस डॉक्यूमेंट्री ने पुरातत्व की खोज, अध्ययन और ऐतिहासिक स्थलों पर आधारित होकर मुद्रा द्वारा सभ्यता बनने, आदान-प्रदान बढ़ने और विश्व की रूपरेखा बदलने की कहानी सुनायी।

चीन और फ्रांस के सहयोग से बनायी गयी इस डॉक्यूमेंट्री ने चीनी, फ्रांसीसी, अंग्रेजी आदि कई संस्करण प्रस्तुत किये हैं जो कई देशों व क्षेत्रों में जारी किये गये हैं। जर्मनी और फ्रांस द्वारा स्थापित सार्वजनिक टीवी स्टेशन आर्टे ने इसे ब्रॉडकास्ट किया है, जिसने 14 लाख से अधिक दर्शक आकर्षित किये हैं। यूट्यूब पर उसकी ब्रॉडकास्टिंग संख्या 40 लाख के आंकड़े को पार कर गयी है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version