Site icon Dainik Savera Times

शनचो-20 मिशन का अंतिम संयुक्त अभ्यास पूरा

शनचो-20 समानव अंतरिक्ष यान मिशन का प्रक्षेपण से पहले अंतिम संयुक्त अभ्यास 22 अप्रैल को पूरा हुआ। अब सभी व्यवस्थाओं के फ़ंक्शन की जांच पूरी हो चुकी है। उपकरण की स्थिति स्थिर है और कर्मचारी तैयार हैं। प्रक्षेपण स्थल पर प्रक्षेपण से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

22 अप्रैल को पेइचिंग एयरोस्पेस उड़ान नियंत्रण केंद्र के एकीकृत निर्धारण के तहत च्यूछ्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र, शीआन उपग्रह नियंत्रण केंद्र और मिशन के सभी नियंत्रण स्थलों ने संयुक्त डिबगिंग और नियंत्रण किया। इसके दौरान प्रक्षेपण की तैयारी, प्रक्षेपण और उड़ान के दौरान सभी तकनीकी स्थिति व कार्य प्रक्रिया का सिमुलेशन किया गया।

बताया जाता है कि वर्तमान संयुक्त अभ्यास शनचो-20 के प्रक्षेपण से पहले अंतिम सभी तत्वों के साथ संयुक्त अभ्यास है, जो वास्तविक प्रक्षेपण प्रक्रिया के बिलकुल करीब है। संयुक्त अभ्यास के समाप्त होने से जाहिर है कि शनचो-20 समानव अंतरिक्ष यान और राकेट का संयोजन आधिकारिक तौर पर प्रक्षेपण की स्थिति में प्रवेश हुआ।

च्यूछ्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र के कर्मचारी ने कहा कि बाद में योजनानुसार प्रक्षेपण से पहले जांच और प्रणोदक भरने आदि काम किया जाएगा। मौसम प्रणाली प्रक्षेपण अवधि के दौरान मौसम में होने वाले परिवर्तन पर कड़ी नजर रखती रहेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में हलचल ला सकते है ये 5 फैक्टर्स, RBI मीटिंग और US-ईरान तनाव पर टिकी नजर

Exit mobile version