Site icon Dainik Savera Times

चीन सरकार की सहायता की पहली खेप म्यांमार पहुंची

स्थानीय समय के अनुसार 31 मार्च के दोपहर को चीन सरकार द्वारा म्यांमार को प्रदान की गई आपात मानवीय भूकंप राहत सहायता की पहली खेप म्यांमार के यांगून अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। इस सामग्री की पहली खेप में टेंट, कंबल, प्राथमिक चिकित्सा किट आदि शामिल हैं।

उसी दिन की सुबह, आपदा राहत सामग्री की यह खेप चीन के पेइचिंग कैपिटल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से भेजी गयी। बताया जाता है कि म्यांमार सरकार के अनुरोध पर, चीन सरकार ने म्यांमार को आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सहायता के रूप में 10 करोड़ युआन प्रदान करने का निर्णय लिया है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Iran-Israel War: ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए 3 हजार से ज्यादा लोग

Exit mobile version