Site icon Dainik Savera Times

चीनी रेड क्रॉस फेडरेशन से राहत सामग्री का पहला जत्था दमिश्क पहुंचा

सीरिया की मदद के लिए चीनी रेड क्रॉस एसोसिएशन से राहत चिकित्सा आपूर्ति का पहला जत्था 9 फरवरी को सीरिया की राजधानी दमिश्क पहुंचा। सीरिया में चीनी राजदूत शी होंगवेइ ,सीरिया के स्थानीय प्रबंध व पर्यावरण उप मंत्री मुआताज ,सीरिया के अरब न्यू क्रेंसेंट संघ के अध्यक्ष हालिद उस की अगवानी के लिए हवाई अड्डे गये । चीनी राजदूत शी होंगवेई ने कहा कि संकट के समय चीन सीरिया के साथ मजबूती से खड़ा है। ये चिकित्सा आपूर्ति आपातकालीन सहायता की पहली खेप है जो सीरिया पहुंची है। अगले चरण में और राहत सामग्री पहुंचेगी।

मुताज़ ने चीनी पक्ष की निस्वार्थ मदद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीरिया और चीन अच्छे दोस्त हैं। उक्त सामग्री शीघ्र ही आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचाई जाएगी। परिचय के अनुसार, बीजिंग म्युनिसिपल रेड क्रॉस फेडरेशन के राहत सेवा केंद्र से एक विशेष चिकित्सा विमान द्वारा राहत सामग्री का पहला बैच वितरित किया गया था।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version