Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जर्मनी में एमपॉक्स वायरस के नए वेरिएंट का पहला केस आया सामने

October 23, 2024

जर्मनी में एमपॉक्स वायरस के नए वेरिएंट का पहला केस आया सामने

बर्लिन: जर्मनी में एमपॉक्स वायरस के नए वेरिएंट क्लेड 1बी का पहला मामला सामने आया है। हालांकि इससे संबंधित किसी मौत की खबर नहीं है। देश के प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राधिकरण रॉबर्ट कोच इंस्टीटय़ूट (आरकेआई) ने यह जानकारी दी। रॉबर्ट कोच इंस्टीटय़ूट (आरकेआई) ने मंगलवार को अपनी वेबसाइट बयान जारी किया। जिसमें कहा, ‘आरकेआई का वर्तमान आकलन है कि जर्मनी में आम लोगों के लिए इससे ग्रसित होने का जोखिम कम है। हालांकि, संस्थान स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और यदि आवश्यक हुआ तो नवीनतम उपलब्ध जानकारी के आधार पर समय-समय पर आकलन किया जाता रहेगा।‘ संस्थान ने आगे बताया कि मौजूदा जोखिम मूल्यांकन इस तथ्य पर आधारित है कि एमपॉक्स संक्रमण के लिए ‘निकट शारीरिक संपर्क की आवश्यकता होती है‘। समाचार एजैंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संस्थान ने यह नहीं बताया कि संक्रमण की पहचान कब हुई और न ही मरीज जीरो की पहचान बताई। आरकेआई ने कहा कि वह मानता है कि इस समय बाजार में उपलब्ध टीके इस नए वेरियंट क्लेड 1 के विरुद्ध प्रभावी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें