Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहला चीनी राष्ट्रीय बाल युवा ट्रेक एंड फील्ड खेल समारोह उद्घाटित 

August 11, 2025

पहला चीनी राष्ट्रीय बाल युवा ट्रेक एंड फील्ड खेल समारोह उद्घाटित 

पहला चीनी राष्ट्रीय बाल युवा ट्रेक एंड फील्ड खेल समारोह रविवार को उत्तर पूर्वी चीन के शनयांग शहर में उद्घाटित हुआ। चीनी स्टेट काउंसलर शन यीछिन ने उद्घाटन समारोह में भाग लेकर इस खेल के उद्घाटन की घोषणा की।

उद्घाटन समारोह शनयांग ओलंपिक केंद्र में हुआ। स्थल पर यौवन की शोभा और ऊर्जा भरी रही। छात्रों की सामूहिक जिम्नास्टिक्स के प्रदर्शन ने युवाओं व बालकों के ऊंचे हौसले दर्शाया। जब स्टेट काउंसलर शन यीछिन ने उद्घाटन की घोषणा की, तो स्टेडियम में जोशपूर्ण तालियां बजीं।  

राष्ट्रीय बाल युवा ट्रेक एंड फील्ड खेल समारोह के आयोजन का उद्देश्य खेल शक्ति के निर्माण को बढ़ाना, ट्रेक एंड फील्ड इवेंटों के विकास का आधार मजबूत करना और व्यापक युवाओं व बालकों के बीच ट्रेक एंड फील्ड लोकप्रिय बनाने का महत्वपूर्ण उपाय है। पहला राष्ट्रीय बाल युवा ट्रेक एंड फील्ड खेल समारोह राजकीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित है और शिक्षा मंत्रालय इस का समर्थन करता है।

इस खेल समारोह में कुल 56 इवेंट्स हैं। देश के 29 प्रांतों ,स्वायत्त प्रदेशों व प्रत्यक्ष प्रशासित शहरों, शिनच्यांग उत्पादन और निर्माण कॉर्प्स औऱ हांगकांग व मकाऊ विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों के 1100 से अधिक युवा व बाल खिलाड़ी इस में भाग ले रहे हैं। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

ये भी पढ़े- Weather Today: दिल्ली सहित उत्तर भारत में बदला मौसम; तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनीv

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें