Site icon Dainik Savera Times

चीन-अमेरिका मादक पदार्थ निषेध सहयोग कार्य दल की पहली उच्च स्तरीय अधिकारी बैठक आयोजित

चीन-अमेरिका मादक पदार्थ निषेध सहयोग कार्यदल ने हाल में वाशिंगटन में पहली उच्च स्तरीय अधिकारी बैठक आयोजित की। इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने मादक पदार्थों की सूची, मामले के सहयोग, तकनीकी आदान प्रदान, बहुपक्षीय सहयोग, इंटरनेट पर विज्ञापन के प्रंबधन आदि क्षेत्रों में प्राप्त नयी प्रगति का परिचय दिया और अपनी अपनी चिंता वाले मामलों पर रायों का आदान-प्रदान किया और सहयोग की दिशा स्पष्ट की।

इसके साथ दोनों पक्ष पारस्परिक सम्मान, मतभेद नियंत्रण और पारस्परिक लाभ वाले सहयोग के आधार पर मादक पदार्थ निषेध में संवाद और मजबूत करने और एक साथ इस संदर्भ में चीन-अमेरिका सहयोग बढ़ाते हुए मिलकर वैश्विक मादक पदार्थ सवाल से निपटने के लिए राज़ी हुए।

अमेरिका यात्रा में चीनी प्रतिनिधि मंडल ने अमेरिकी व्हाइट हाउस राष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध नीति कार्यालय, राज्य परिषद के मादक पदार्थ निषेध प्रवर्तन ब्यूरो, विधि मंत्रालय, राष्ट्रीय भूमि सुरक्षा मंत्रालय समेत विभिन्न विभागों के साथ द्विपक्षीय आदान-प्रदान किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version