Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और जापान के विदेश मंत्रालयों से नए युग के अनुरूप रचनात्मक और स्थिर संबंधों की उम्मीद:चीनी विदेश मंत्रालय

September 16, 2023

चीन और जापान के विदेश मंत्रालयों से नए युग के अनुरूप रचनात्मक और स्थिर संबंधों की उम्मीद:चीनी विदेश मंत्रालय

 

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 15 सितंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह आशा व्यक्त की कि चीन और जापान के विदेश मंत्रालय नए युग की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले रचनात्मक और स्थिर चीन-जापान संबंध के निर्माण को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार जापान के नए विदेश मंत्री योको कामिकावा ने अपने पद संभालने के संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन पर जापान के प्रधान मंत्री किशिदा का रूख नहीं बदला है और उनका मानना ​​है कि दोनों पक्ष रचनात्मक और स्थिर संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस से संबंधित सवालों का जवाब देते हुए यह आशा व्यक्त की कि दोनों देशों के विदेश मंत्रालय दोनों देशों के नेताओं द्वारा संपन्न महत्वपूर्ण सहमति को लागू करेंगे, बातचीत और सहयोग को मजबूत करेंगे, संघर्षों और मतभेदों को प्रबंधित करेंगे और संयुक्त रूप से नए युग की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले रचनात्मक और स्थिर चीन-जापान संबंध की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें