Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लगातार जारी है तूफान का कहर… 200 से अधिक लोगों की गई जान, 77 अभी भी लापता

September 17, 2024

लगातार जारी है  तूफान का कहर… 200 से अधिक लोगों की गई जान, 77 अभी भी लापता

बैंकाक: म्यांमार में पिछले सप्ताह आए तूफान यागी और मानसून की बारिश की वजह से आयी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 226 लोगों की मौत हो गई है तथा 77 लोग लापता हैं। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सरकारी ‘म्यांमार एलिन्न’ की ओर से बताई गई मृतकों की संख्या शुक्रवार को बताए गए शुरुआती आंकड़ों का करीब सात गुना है और ऐसी आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि गृह युद्ध से प्रभावित देश में संचार दिक्कतों के चलते हताहतों की संख्या पता लगाने का काम धीमा है।

आसियान मानवीय सहायता समन्वय केंद्र के मुताबिक, तूफान यागी ने सबसे पहले वियतनाम, उत्तरी थाईलैंड और लाओस को प्रभावित किया था। वियतनाम में करीब 300, थाईलैंड में 42 और लाओस में चार लोगों की मौत हुई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें