Site icon Dainik Savera Times

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष 22 फरवरी से 18 मार्च तक थाईलैंड में किये जायेंगे प्रर्दिशत

नयी दिल्ली: दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में संजोकर रखे गये भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों में कुछ 22 फरवरी से 18 मार्च तक थाईलैंड में प्रर्दिशत किये जाएंगे। संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को यह बात कही।

मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इन अवशेषों को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से ले जाया जाएगा। दुनिया भर में बौद्ध धर्मावलंबी बहुत आदर भाव से इन अवशेषों को देखते हैं।

संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविन्द मोहन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय में संजोकर रखे गये भगवान बुद्ध के 20 अवशेषों में चार थाईलैंड में प्रर्दिशत किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ये अवशेष 22 फरवरी को थाईलैंड पहुंचेंगे तथा उन्हें 22 फरवरी से तीन मार्च तक बैंकाक में विशेष मंडप में प्रर्दिशत किया जाएगा। मोहन ने कहा कि बाद में चार मार्च से 18 मार्च तक थाईलैंड में अन्य तीन स्थानों पर इन अवशेषों को प्रर्दिशत किया जाएगा। उनके अनुसार 19 मार्च को इन अवशेषों को वापस ले आया जाएगा।

सचिव ने कहा कि ये अवशेष थाई सरकार के अनुरोध पर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उसके अनुरोध पर भगवान बुद्ध के दो शिष्यों के अवसर भी प्रर्दिशत किये जाने के लिए थाईलैंड भेजे जा रहे हैं जिन्हें मध्य प्रदेश के सांची में संजोकर रखा गया है।

Exit mobile version