Site icon Dainik Savera Times

आईएमएफ ने यूक्रेन की अर्थव्यवस्था में तीन फीसदी गिरावट की जताई आशंका

कीव: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने यूक्रेन की अर्थव्यवस्था में इस साल तीन प्रतिशत संकुचन की आशंका जताई है। इससे पहले वर्ष 2022 में युद्ध प्रभावित देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 30.3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी। मंगलवार को आईएमएफ के नए जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के हवाले यह खबर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन में इस साल मुद्रास्फीति में मामूली बढ़ोतरी रहेगी और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 21.1 प्रतिशत दर्ज किया जाएगा। इससे पहले 2022 में खुदरा महंगाई की दर 20.2 प्रतिशत रही थी।

रिपोर्ट के हवाले से कहा कि 2023 में बेरोजगारी दर 2022 के 24.5 प्रतिशत से घटकर 20.9 प्रतिशत रह जाएगी।इस महीने की शुरुआत में, विश्व बैंक ने अनुमान लगाया था कि इस साल यूक्रेन के जीडीपी में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि होगी।यूक्रेनी सरकार के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, देश की अर्थव्यवस्था 2022 में 29.2 प्रतिशत तक सिकुड़ गई।

 

Exit mobile version