Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-भारत संबंधों का सुधार व विकास दोनों देशों के हित में हैः शी चिनफिंग

August 25, 2023

चीन-भारत संबंधों का सुधार व विकास दोनों देशों के हित में हैः शी चिनफिंग

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 25 अगस्त को चीन और भारत के द्विपक्षीय आदान प्रदान पर संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि 23 अगस्त को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के दौरान निमंत्रण पर भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की। दोनों पक्षों ने वर्तमान में चीन भारत संबंध और समान चिंता वाले मुद्दों पर रायों का गहरा आदान प्रदान किया।

शी चिनफिंग ने बल दिया कि चीन भारत संबंध का सुधार व विकास दोनों देशों और दोनों देशों की जनता के समान हित में है और विश्व व क्षेत्र की शांति ,स्थिरता और विकास के अनुकूल भी है । दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों की समग्र स्थिति का ख्याल रखते हुए सीमा मुद्दे का समुचित निपटारा कर एक साथ सीमांत क्षेत्र की शांति व सौहार्द की सुरक्षा करनी चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें