पैलेस संग्रहालय की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर, “फॉरबिडन सिटी से पैलेस संग्रहालय तक एक शताब्दी की संरक्षकता ” प्रदर्शनी का दौरा करते हुए, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि पैलेस संग्रहालय “चीनी सभ्यता का एक महत्वपूर्ण प्रतीक” है। उन्होंने “पैलेस संग्रहालय को दुनिया के लिए चीनी सभ्यता और चीनी राष्ट्र को समझने की एक महत्वपूर्ण खिड़की बनाने” की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
पैलेस संग्रहालय की स्थापना से एक सदी लंबी यात्रा चीनी संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक है। इस सांस्कृतिक महल में कदम रखें और चीनी राष्ट्रीय स्मृति की रक्षा, चीनी सांस्कृतिक विरासत को जारी रखने और चीनी सभ्यता की मशाल को आगे बढ़ाने की यात्रा का अनुभव करें।
10 अक्तूबर वर्ष 1925 को, पैलेस संग्रहालय स्थापित हुआ। तब से, “फॉरबिडन सिटी” नाम ने “पैलेस संग्रहालय” को बदल दिया है और पूर्व शाही निषिद्ध उद्यान सभी लोगों के लिए खुला एक सांस्कृतिक महल बना है। जापान के विरुद्ध प्रतिरोध युद्ध के दौरान, जापानी आक्रमणकारियों द्वारा लूटपाट से बचने के लिए, पैलेस संग्रहालय के कर्मचारियों ने सांस्कृतिक अवशेषों को दक्षिणी चीन की ओर अभूतपूर्व रूप से स्थानांतरित किया था। कलाकृतियों से भरे लगभग दस हज़ार बक्से हज़ारों किलोमीटर दूर ले जाए गए और इस प्रकार संरक्षित किए गए, जिससे विश्व सांस्कृतिक अवशेष संरक्षण के इतिहास में एक चमत्कार हुआ। वर्तमान में, पैलेस संग्रहालय ने अपने 18.6 लाख संग्रहों को डिजिटल तकनीक के माध्यम से व्यवस्थित किया है, जिससे “छिंगमिंग उत्सव के दौरान नदी के किनारे” जैसे खजाने समय और स्थान के पार अपने पूर्व गौरव के साथ पुनः प्रकट हो रहे हैं। ऐसा “परम संरक्षण” न केवल चीनी सभ्यता की परंपरा को आगे बढ़ाता है, बल्कि “इतिहास एवं संस्कृति के प्रति श्रद्धा” के गहन अर्थ को भी मूर्त रूप देता है।
पैलेस संग्रहालय का “केंद्रीय अक्षीय समरूपता” वाला लेआउट प्राचीन चीनी तकनीकी ग्रंथ “राइट्स ऑफ जोउ” के स्थापत्य सिद्धांतों से लिया गया है, जो चीनी सभ्यता की निरंतरता और एकता को दर्शाता है। पैलेस संग्रहालय में विभिन्न सांस्कृतिक अवशेष प्रदर्शित किए गए हैं, जो चीनी राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास और चीनी सभ्यता की समग्रता की कहानी को मौन रूप से बयां करते हैं।
“पैलेस संग्रहालय के शुभ जानवर” सांस्कृतिक व रचनात्मक उत्पादों से लेकर “डिजिटल पैलेस संग्रहालय” ऑनलाइन प्रदर्शनी तक, पैलेस संग्रहालय आधुनिक तकनीक का उपयोग करके आगंतुकों व यात्रियों को “संग्रहालय को घर ले जाने” का अवसर प्रदान करता है। फीनिक्स क्राउन रेफ्रिजरेटर मैग्नेट की दस लाख से ज़्यादा इकाइयां बिक चुकी हैं और वर्ष 2024 में पैलेस संग्रहालय के सांस्कृतिक व रचनात्मक उत्पादों की लगभग 2 अरब युआन की बिक चुकी है, जो “रचनात्मक परिवर्तन और अभिनव विकास” के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ऐसा पुनरोद्धार न केवल चीनी सांस्कृतिक विरासतों को पुनर्जीवित करता है, बल्कि चीनी सांस्कृतिक उद्योग के लिए एक मानक भी स्थापित करता है।
नए युग में दुनिया के लिए चीनी सभ्यता की गहन सांस्कृतिक विरासत व अभिनव जीवन शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण खिड़की के रूप में, पैलेस संग्रहालय द्वारा प्रतिनिधित्व किये गये चीनी संग्रहालयों के सांस्कृतिक व रचनात्मक उत्पाद दुनिया को चीनी सभ्यता की एक नई छवि स्पष्ट रूप से दिखाते हैं।
18 मई वर्ष 2025 को, अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर, संयुक्त राष्ट्र डाक सेवा ने पैलेस संग्रहालय की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट आधिकारिक तौर पर जारी किया। यह पहली बार है जब संयुक्त राष्ट्र डाक सेवा ने किसी एक संग्रहालय के लिए डाक टिकट जारी किए हैं। इस कार्यक्रम को अमेरिका, कनाडा और ब्राज़ील सहित 30 से अधिक देशों के मीडिया और अंतर्राष्ट्रीय सूचना मंचों से व्यापक रूप से रिपोर्ट किया गया और सम्बंधित कवरेज ने 3.8 अरब वैश्विक इंप्रेशन उत्पन्न किए।
पूर्व शाही निषिद्ध उद्यान से जनता के लिए संग्रहालय तक, पैलेस संग्रहालय का परिवर्तन आधुनिकीकरण और राष्ट्रीय पुनरोत्थान की दिशा में चीन की महान यात्रा का एक सूक्ष्म रूप है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

