Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान युद्ध का इसराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी असर, हर सप्ताह लगभग 3 अरब डॉलर का नुक्सान

March 6, 2026

ईरान युद्ध का इसराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी असर, हर सप्ताह लगभग 3 अरब डॉलर का नुक्सान

यरुशलम: ईरान के साथ जारी युद्ध के कारण आर्थिक गतिविधियों पर लगे प्रतिबंधों से इसराइल को हर सप्ताह लगभग 9.4 अरब शेकेल (करीब 3 अरब अमरीकी डॉलर) का नुक्सान होने की आशंका है। इसराइली वित्त मंत्रालय ने यह चेतावनी दी है। इसराइल की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्रालय के महानिदेशक इलान रोम ने होम फ्रंट कमांड प्रमुख मेजर जनरल शाई क्लैपर को पत्र लिखकर आर्थिक प्रतिबंधों में ढील देने का अनुरोध किया है, ताकि कारोबार और कार्यस्थलों को चरणबद्ध तरीके से आंशिक रूप से खोला जा सके।

रोम ने कहा कि सुरक्षा नीति बनाए रखना जरूरी है, लेकिन लंबे समय तक अर्थव्यवस्था बंद रहने से भारी आर्थिक लागत उठानी पड़ रही है। इसलिए ऐसा समाधान जरूरी है जो घरेलू सुरक्षा और अर्थव्यवस्था दोनों की जरूरतों को संतुलित करे। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों से बढ़ी सुरक्षा जरूरतों और युद्ध के प्रभाव के कारण देश की अर्थव्यवस्था पहले ही दबाव में है। इसराइल और अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान शुरू होने के बाद होम फ्रंट कमांड ने पूरे देश में सार्वजनिक सभाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और अधिकांश कार्यस्थलों पर प्रतिबंध लगा दिया था। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े कारोबार को ही संचालन की अनुमति दी गई थी।

संघर्ष की नई समीक्षा के बाद इन राष्ट्रीय प्रतिबंधों को शनिवार रात तक बढ़ा दिया गया है। रोम ने सुझाव दिया कि मौजूदा ‘रैड अलर्ट’ स्तर को घटाकर ह्यऑरेंज अलर्ट किया जाए, जिससे सुरक्षित स्थानों के पास स्थित कार्यस्थलों पर सीमित आर्थिक गतिविधियों की अनुमति मिल सके। इससे साप्ताहिक नुकसान लगभग 4.5 अरब शेकेल तक सीमित रह सकता है, जो मौजूदा स्थिति से काफी कम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें