Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और स्विट्ज़रलैंड के नेताओं ने एक दूसरे को बधाई संदेश भेजा

September 14, 2025

चीन और स्विट्ज़रलैंड के नेताओं ने एक दूसरे को बधाई संदेश भेजा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और स्विस परिसंघ की अध्यक्ष करिन केलर-सटर ने 14 सितंबर को दोनों देशों के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक दूसरे को बधाई संदेश भेजा।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और स्विट्ज़रलैंड विभिन्न सामाजिक व्यवस्थाओं और विकास के विभिन्न चरणों वाले देशों के बीच मित्रवत सहयोग के मॉडल हैं। राजनयिक सम्बंधों की स्थापना के बाद पिछले 75 सालों में दोनों पक्षों ने “समानता, नवाचार और समान जीत” की चीन-स्विट्ज़रलैंड सहयोग भावना का विकास किया। द्विपक्षीय और बहुपक्षीय क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक उपलब्धियां मिलीं। इससे दोनों देशों के लोगों की भलाई बढ़ाई गई। चीन और स्विट्ज़रलैंड ने बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार की रक्षा में सक्रिय योगदान किया।

शी चिनफिंग ने कहा कि मैं चीन-स्विट्ज़रलैंड सम्बंधों के विकास पर बड़ा ध्यान देता हूं। मैं अध्यक्ष केलर-सटर के साथ राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ का फायदा उठाकर आर्थिक, व्यापारिक व वित्तीय सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाना चाहता हूं, ताकि चीन-स्विट्ज़रलैंड नवाचार रणनीतिक साझेदारी नए स्तर तक पहुंच सके और समान व व्यवस्थित विश्व बहुध्रुवीरण और समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण बढ़ाने में नया योगदान दिया जा सके।

वहीं, केलर-सटर ने कहा कि पिछले 75 सालों में स्विट्ज़रलैंड और चीन ने संचार व संवाद, पारस्परिक सम्मान और व्यावहारिक सहयोग का पालन किया। दोनों पक्षों ने विविध और मजबूत साझेदारी स्थापित की। वर्ष 2014 में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता प्रभावी हुआ। उसके बाद वर्ष 2016 में दोनों देशों ने नवाचार रणनीतिक साझेदारी स्थापित की। ये सब स्विट्ज़रलैंड-चीनी सम्बंधों में मील के पत्थर हैं। इससे जाहिर है कि दोनों पक्षों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। भविष्य में स्विट्ज़रलैंड चीन के साथ आदान-प्रदान और सहयोग निरंतर मजबूत करना चाहता है, ताकि दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता बढ़ सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर थाने में ASI को रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, 8 हजार रुपए बरामद

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें