Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ष 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के शुभंकर जारी

December 19, 2025

वर्ष 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के शुभंकर जारी

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने 18 दिसंबर को वर्ष 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के शुभंकर छीछी (Qiqi), चीची (Jiji), छ्हीछ्ही (Chichi) और छंगछंग (Chengcheng) नाम के चार घोड़ों(अश्वों) की छवि जारी की। शुभंकर की छवि स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के विषय “दौड़ता अश्व, अविराम गति” से मिलती जुलती है।

बताया जाता है कि शुभंकर के डिजाइन की प्रेरणा चीनी इतिहास के अलग-अलग समय में घोड़ों की क्लासिक तस्वीरों से मिली है। शुभंकर इतिहास की स्थाई सुंदरता व युग की नई होती भावना से भरा है और अपना लक्ष्य प्राप्त करने व उज्ज्वल भविष्य का शुभ अर्थ दिखता है।

शुभंकर छीछी के डिजाइन की प्रेरणा पश्चिमी चो राजवंश के कांसे के बर्तन से मिली है। इसका रंग नीला-काला है। शुभंकर छीछी जोशीला और महत्वाकांक्षी की भावना दिखाता है। शुभंकर चीची के डिजाइन की प्रेरणा हान राजवंश के दिव्य घोड़े से ली गई है। इसका आकार राष्ट्रीय सांस्कृतिक अवशेष कांस्य सरपट दौड़ने वाला घोड़ा जैसा है। शुभंकर चीची प्रगति के लिए प्रयास करने की भावना दिखाता है।

शुभंकर छ्हीछ्ही के डिजाइन की प्रेरणा थांग राजवंश के तीन-फूल घोड़े से मिली है। तीन-फूल घोड़ा ऐतिहासिक रिकॉर्ड में देखा गया बेहतरीन घोड़ा है। शुभंकर छ्हीछ्ही आत्मविश्वास और शांत व्यवहार दिखाता है।शुभंकर छंगछंग का डिजाइन प्रोटोटाइप प्रेज़ेवाल्स्की का घोड़ा है।

पृथ्वी पर एकमात्र जीवित जंगली घोड़े की नस्ल होने के नाते प्रेज़ेवाल्स्की का घोड़ा 6 करोड़ साल का इतिहास वाला “जीवित जीवाश्म” है। अब चीन में प्रेजवाल्स्की के घोड़ों की आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा है। यह चीन में जैव विविधता के संरक्षण और पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। शुभंकर छंगछंग मानव जाति और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण रहने का सबूत है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें