हाल ही में, चीन के एक मछली प्रेमी ने यांग्त्ज़ी नदी के अंतिम छोर पर स्थित वूशी शहर से इस नदी के आरंभिक छोर पर स्थित यिबिन शहर तक कार चलाकर 1,800 किमी. की यात्रा केवल मछलियों को देखने और खिलाने के आनंद का अनुभव करने के लिए की। जिससे “यांग्त्ज़ी नदी के विशाल मछलीघर” का पारिस्थितिक चमत्कार ऑनलाइन वायरल हो गया। यिबिन में तीनों नदियों के संगम पर कई टन की मछलियों का उमड़ना एक शानदार दृश्य है, जो न केवल पर्यटकों को आकर्षित करने वाला एक प्राकृतिक अजूबा है, बल्कि यांग्त्ज़ी नदी के संरक्षण के लिए दस वर्षों से किए जा रहे प्रयासों का एक जीवंत प्रमाण भी है।
दस साल पहले, अत्यधिक मछली पकड़ने, यांग्त्ज़ी नदी के आसपास के रासायनिक संयंत्रों और प्रदूषण के निर्वहन जैसी समस्याओं ने यांग्त्ज़ी नदी पर अत्यधिक बोझ डाल दिया था, जिससे दुर्लभ जलीय प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर आ गईं और जैविक अखंडता सूचकांक “मछली रहित” स्तर तक गिर गया। 5 जनवरी, 2016 को, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने छोंगछिंग शहर में यांग्त्ज़ी नदी आर्थिक बेल्ट के विकास को बढ़ावा देने पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि “यांग्त्ज़ी नदी के पारिस्थितिक पर्यावरण को बहाल करना सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए,” इस प्रकार यांग्त्ज़ी नदी के शासन के लिए एक मूलभूत दिशानिर्देश स्थापित किया गया। इस विचारधारा द्वारा निर्देशित यह रणनीतिक संकल्प, “पहले विकास, बाद में शासन” की पथ-निर्भरता को तोड़ता है और एक दीर्घकालिक दृष्टिकोण प्रदर्शित करता है जो लोगों को केंद्र में रखता है और राष्ट्र के सतत विकास को प्राथमिकता देता है।
एक दशक के व्यापक प्रयासों के बाद, यांग्त्ज़ी नदी की पारिस्थितिकी के संरक्षण में उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हुए हैं। 2021 में लागू किया गया दस वर्षीय मछली पकड़ने पर प्रतिबंध यांग्त्ज़ी नदी के पुनर्स्थापन और समृद्धि की गारंटी प्रदान करता है, जिसके तहत सभी 332 प्रकृति संरक्षित क्षेत्रों में व्यावसायिक मछली पकड़ने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। वर्तमान में, यांग्त्ज़ी नदी की मुख्य धारा ने लगातार छह वर्षों तक द्वितीय श्रेणी की जल गुणवत्ता बनाए रखी है, जिसमें प्रथम-तृतीय श्रेणी में वर्गीकृत जल गुणवत्ता का अनुपात 2015 में 67 प्रतिशत से बढ़कर वर्तमान में 96.5 प्रतिशत हो गया है। साथ ही मछली पकड़ने पर प्रतिबंध से पहले की तुलना में मीठे पानी की चार प्रमुख मछली प्रजातियों के अंडे और छोटे बच्चे संसाधनों में 6.2 गुना वृद्धि हुई है। कोईलिया नासुस के संसाधनों में 9.5 गुना वृद्धि हुई है, 344 देशी मछली प्रजातियां पानी में फिर से दिखाई दी हैं, और यांग्त्ज़ी फिनलेस पोरपोइज़ का वितरण क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है, और इसकी आबादी में स्थिर वृद्धि का रुझान दिख रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

