Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के प्रति सक्रिय राय वाले अमेरिकी लोगों की संख्या बढ़ी

May 20, 2026

चीन के प्रति सक्रिय राय वाले अमेरिकी लोगों की संख्या बढ़ी

अमेरिका के निर्दलीय मतदान संगठन प्यू रिसर्च सेंटर ने हाल में एक रिपोर्ट जारी की। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा के मौके पर चीन के प्रति अमेरिकी जनता की राय में सुधार हुआ। हालांकि अधिकांश अमेरिकी लोग फिर भी चीन को प्रतिस्पर्धी मानते हैं, लेकिन सक्रिय राय वाले अमेरिकी लोगों की संख्या बढ़ रही है। यह अनुपात वर्ष 2023 से दोगुना हो गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 27 प्रतिशत अमेरिकी लोग चीन के बारे में सक्रिय सोच रखते हैं, जो पिछले साल के जून की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से डेमोक्रेट्स और डेमोक्रेटिक झुकाव वाले स्वतंत्र मतदाताओं से मिली। वहीं, रिपब्लिकन और रिपब्लिकन की तरफ झुकाव रखने वाले स्वतंत्र मतदाताओं में चीन को लेकर राय में कोई खास बदलाव नहीं आया है।

ध्यानाकर्षक है कि हाल के वर्षों में अमेरिकी राजनेताओं ने बार-बार तथाकथित “चीन से खतरे” के बयान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और “चीन के साथ मुकाबले” की वकालत की। अमेरिकी मीडिया संस्थाओं ने भी अकसर चीन पर कालिख पोती और पक्षपातपूर्ण रिपोर्ट फैलाई। इससे तमाम अमेरिकी लोगों को चीन के बारे में पूरी समझ नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी युवाओं का चीन के प्रति ज्यादा सक्रिय नजरिया है। 50 साल से कम उम्र के अमेरिकी वयस्कों में से 34 प्रतिशत चीन के बारे में अच्छी राय रखते हैं, जबकि 20 फीसदी लोग चीन को “दुश्मन” मानते हैं। लेकिन 50 साल और उससे ज्यादा उम्र के अमेरिकी लोगों में से सिर्फ़ 19 प्रतिशत लोग चीन के बारे में अच्छी राय रखते हैं और चीन को “दुश्मन” मानने वालों का अनुपात 38 प्रतिशत है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें