Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान में निमोनिया से मरने वालों बच्चों की संख्या 410 हुयी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में निमोनिया से पांच और बच्चों की मौत होने से इस बीमारी से मरने वाले बच्चों की कुल संख्या बढ़कर 410 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कहा कि प्रांतीय राजधानी लाहौर में मंगलवार और बुधवार को निमोनिया के 182 नए मामले सामने आए, जिससे दो दिनों के दौरान पूरे प्रांत में कुल 717 नए मामले हो गये हैं। इस साल निमोनिया संक्रमित कुल 6,620 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बीमारी के तेजी से फैलने के लिए पर्यावरण प्रदूषण और कुछ हद तक उचित टीकाकरण की कमी के कारण बच्चों में कम प्रतिरोधक क्षमता को जिम्मेदार ठहराया है।

Exit mobile version