Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाजा में मृतक फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर हुई 35,386

May 19, 2024

गाजा में मृतक फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर हुई 35,386

गाजा: गाजा पट्टी पर चल रहे इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 35,386 हो गई है।

फिलिस्तीनी एन्क्लेव में स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को संवाददाता को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली सेना के हमलों में 83 फिलिस्तीनियों की मौत हो गयी है और अन्य 105 घायल हुए हैं। जिससे पिछले अक्टूबर में फिलिस्तीनी-इजरायल बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 35,386 हो गई और 79,366 लोग घायल हुए हैं। बयान में कहा गया कि भारी बमबारी और बचाव दल की कमी के बीच कुछ पीड़ित अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें