Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में वसंत त्योहार की छुट्टियों में घरेलू पर्यटकों की संख्या 47 करोड़ 40 लाख रही

February 18, 2024

चीन में वसंत त्योहार की छुट्टियों में घरेलू पर्यटकों की संख्या 47 करोड़ 40 लाख रही

घरेलू पर्यटकों का कुल ख़र्च 6 ख़रब 32 अरब 68 करोड़ 70 लाख युवान रहा ,जो पिछले साल की समान अवधि से 47.3 प्रतिशत बढ़ा और वर्ष 2019 की समान अवधि से 7.7 प्रतिशत बढ़ा । ट्रैवल सेवा मंच फ्लिग्गी के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मध्यम व लंबी लाइन पर्यटन पिछले साल की समान अवधि से 3 गुने से अधिक बढ़ा और स्वतंत्र यात्रा के औसत दिनों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ी ।

उत्तर चीन के पर्यटक दक्षिण जाकर नया साल मनाना पसंद करते थे ,जबकि दक्षिण के पर्यटक उत्तर जाकर बर्फ व हिमपात का आनंद लेने में बड़ी रूचि रखते थे । उधर चीनी वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार चीनी कृषि पंचांग के अंतिम महीने के 23वें दिन से नये साल के सातवें दिन तक देश में महत्वपूर्ण वाणिज्यिक क्षेत्रों में यात्रियों की संख्या पिछले साल की समान अवधि से 73 प्रतिशत बढ़ी ।

(साभार—-चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें