Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस साल चीन आने वाले विदेशियों की संख्या में काफी इजाफा

July 16, 2025

इस साल चीन आने वाले विदेशियों की संख्या में काफी इजाफा

चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन ब्यूरो के अनुसार, वर्ष 2025 की पहली छमाही में चीन में प्रवेश करने और चीन से जाने वाले विदेशी लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 80 लाख 53 हजार पहुंच गयी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30.2 प्रतिशत अधिक हुई। इनमें से 1 करोड़ 36 लाख 40 हजार विदेशी लोगों ने वीज़ा-मुक्त प्रवेश किया, जिसका अनुपात चीन में प्रवेश करने वाले विदेशी लोगों की कुल संख्या में 71.2 प्रतिशत है। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 53.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 

पूरे चीन में आव्रजन प्रबंधन एजेंसियां आव्रजन प्रबंधन के क्षेत्र में संस्थागत खुलेपन को लगातार बढ़ावा दे रही हैं और आव्रजन प्रबंधन सेवाओं की दक्षता में निरंतर सुधार कर रही हैं। चीन ने देश की वीज़ा-मुक्त पारगमन नीति के कार्यान्वयन को अनुकूलित किया है। चीन ने इंडोनेशिया को 240 घंटों के वीज़ा-मुक्त पारगमन वाले देश के रूप में जोड़ा है। ऐसे में चीन की 240 घंटों की वीज़ा-मुक्त पारगमन नीति के अंतर्गत आने वाले देशों की कुल संख्या बढ़कर 55 हो गयी है। साथ ही, चीन ने क्षेत्रीय वीज़ा-मुक्त प्रवेश नीति प्रस्तुत की और चीन के युन्नान के शीश्वांगबन्ना में प्रवेश करने वाले आसियान पर्यटक समूहों के लिए वीज़ा-मुक्त नीति लागू की है। चीन ने पारस्परिक और एकतरफा वीज़ा-मुक्त वाले देशों के दायरे का लगातार विस्तार किया है। चीन और विदेशी देशों के बीच पारस्परिक वीज़ा-मुक्त समझौतों पर वार्ता बढ़ाई गई। चीन ने एकतरफा वीज़ा-मुक्त वाले देशों के दायरे का लगातार विस्तार किया है। उज्बेकिस्तान, मलेशिया और अजरबैजान के साथ व्यापक पारस्परिक वीज़ा-मुक्त समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, चीन ने ब्राजील, अर्जेंटीना, चिली, पेरू, उरुग्वे, सऊदी अरब, ओमान, बहरीन और कुवैत सहित 9 देशों को एकतरफा वीज़ा-मुक्त नीति में जोड़ा है।

वीजा सुविधा नीतियों व उपायों से बड़ी संख्या में विदेशी लोग चीन में पर्यटन और व्यापार के लिए आकर्षित हुए हैं। इससे चीन की आवक खपत को लगातार बढाया जा रहा है। चीनी व विदेशी लोगों के बीच समझ व मित्रता को आगे बढ़ाया गया है। चीन और दुनिया के बीच आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण पुल का निर्माण किया गया है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

ये भी पढ़ें :- बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन पर सभी की नजरें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें