Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Joe Biden का समर्थन करने वाले भारतीय-अमरीकियों की संख्या में 19% की गिरावट

July 12, 2024

Joe Biden का समर्थन करने वाले भारतीय-अमरीकियों की संख्या में 19% की गिरावट

वाशिंगटन: अमरीका में साल 2020 में हुए चुनाव और 2024 में होने वाले चुनाव अंतराल के दौरान मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन का समर्थन करने वाले भारतीय-अमरीकियों की संख्या में 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। द्विवार्षकि एशियाई अमरीक मतदाता सव्रेक्षण (एएवीएस) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एशियाई अमरीकी मतदाता सव्रेक्षण दो साल में एक बार किया जाता है और यह एशियाई-अमरीकी समुदाय का सबसे लंबे समय तक चलने वाला सव्रेक्षण है। एशियन एंड पैसिफिक आइलैंडर अमरीकन वोट (एपीआईएवोट), एएपीआई डेटा, एशियन अमरीकन एडवांिसग जस्टिस (एएजेसी) और एएआरपी द्वारा किए गए सव्रेक्षण से यह पता चला कि अमरीका में इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारतीय मूल के 46 प्रतिशत अमेरिकी नागरिक जो बाइडन को वोट दे सकते हैं, जबकि 2020 में यह आंकड़ा 65 प्रतिशत था।

भारतीय-अमरीकियों की संख्या में 19 प्रतिशत की गिरावट, सभी एशियाई-अमरीकी जातीय समुदायों में सर्वाधिक है। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प के बीच 27 जून को राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया के तहत हुई बहस से पहले यह सव्रेक्षण किया गया था। सव्रेक्षण के अनुसार, 46 प्रतिशत एशियाई अमरीकी बाइडन के पक्ष में मतदान कर सकते हैं, लेकिन 2020 के चुनाव की तुलना में यह आंकड़ा आठ प्रतिशत कम है। वहीं, 31 प्रतिशत लोग डोनाल्ड ट्रंप के लिए मतदान कर सकते है, जो 2020 के आंकड़ों की तुलना में एक प्रतिशत अधिक है। जो बाइडन का समर्थन करने वाले भारतीय-अमरीकियों की संख्या में 19 प्रतिशत की गिरावट होने के बावजूद यह सव्रेक्षण ट्रंप की रेंिटग में केवल दो प्रतिशत (2020 में 28 प्रतिशत से 2024 में 30 प्रतिशत) का ही इजाफा दर्शाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें