Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में बड़े मॉडलों की संख्या 1,500 से अधिक है

July 28, 2025

चीन में बड़े मॉडलों की संख्या 1,500 से अधिक है

वर्तमान में, चीन ने 1,509 बड़े मॉडल जारी किए हैं, जो दुनिया भर में जारी 3,755 बड़े मॉडलों में पहले स्थान पर है। चीन के कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी उद्योग के विकास से नई सफलता का स्वागत करने की उम्मीद है। यह जानकारी रिपोर्टर को 27 जुलाई को 2025 विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता महासभा में मिली। 

2025 विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता महासभा में “चीनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता उद्योग नवाचार उपलब्धियां प्रदर्शनी” की स्थापना की गयी। यह प्रदर्शनी “बुद्धिमत्ता नई गुणवत्ता को प्रेरित करती है, बुद्धिमत्ता हज़ारों उद्योगों को सशक्त बनाती है, और बुद्धिमत्ता विश्व को लाभान्वित करती है” विषय पर केंद्रित है, जो चीन के कृत्रिम बुद्धिमत्ता उद्योग की नवीनतम प्रगति को प्रदर्शित करती है।

चीनी सूचना और दूरसंचार अनुसंधान प्रतिष्ठान के निगरानी आंकड़ों से पता चलता है कि वर्तमान में दुनिया में 35,000 से ज़्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियां हैं, जिनमें से 5,100 से ज़्यादा चीन में हैं, जो दुनिया की कुल संख्या का लगभग 15 प्रतिशत है। साथ ही उन चीनी कंपनियों का पैमाना निरंतर विकसित हो रहा है, और वे कंपनियां बुनियादी नींव और उद्योग अनुप्रयोगों को शामिल करते हुए एक संपूर्ण औद्योगिक प्रणाली का निर्माण कर रही हैं। इसके अलावा, दुनिया में 271 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यूनिकॉर्न कंपनियां हैं, जिनमें से 71 चीन में हैं, जो दुनिया की कुल संख्या का लगभग 26 प्रतिशत है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें : सांबा में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, कंद्राल और रामगढ़ सेक्टर में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें