Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले 10 महीनों में चीन में नव स्थापित विदेशी निवेश वाले उद्यमों की संख्या में 14.7 फीसदी का इजाफा 

November 24, 2025

पहले 10 महीनों में चीन में नव स्थापित विदेशी निवेश वाले उद्यमों की संख्या में 14.7 फीसदी का इजाफा 

चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 23 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष के पहले 10 महीनों में चीन में नव स्थापित विदेशी निवेशित उद्यमों की संख्या में गत वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 14.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। विदेशी पूंजी का वास्तविक उपयोग 621.93 अरब युआन रहा। उद्योग के संदर्भ में, विनिर्माण क्षेत्र ने 161.91 अरब युआन की विदेशी पूंजी का उपयोग किया, जबकि सेवा क्षेत्र ने 445.82 अरब युआन का इस्तेमाल किया।

उच्च तकनीक उद्योगों ने 192.52 अरब युआन का उपयोग किया, जिसमें ई-कॉमर्स सेवाओं, चिकित्सा उपकरण निर्माण और एयरोस्पेस उपकरण निर्माण में क्रमशः 173.1 प्रतिशत, 41.4 प्रतिशत और 40.6 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। मूल स्रोत के अनुसार, चीन के प्रति संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और स्विट्जरलैंड से निवेश में क्रमशः 48.7 प्रतिशत, 17.1 प्रतिशत और 13.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई (मुक्त बंदरगाहों के माध्यम से निवेश सहित)।

ये भी पढ़ें: होली से पहले आम जनता को लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा; जानिए नए रेट्स

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें