Site icon Dainik Savera Times

चीन के विमान में डिलिवरी के समय यात्री की मदद करने वाली नर्स की हो रही तारीफ

बीजिंग: चीन के एक विमान में निर्धारित समय से पहले महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने पर विमान में सवार नर्स की मदद से शिशु के जन्म होने पर मददगार नर्स की हर जगह भूरी भूरी तारीफ हो रही है।

विमान में सवार महिला ने महज 820 ग्राम के एक शिशु को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा अब अस्पताल में स्वस्थ है। इसका श्रेय नर्स और तीन स्वास्थ्य पेशेवरों को जाता है, जिन्होंने उडान में शिशु की मां को प्रसव पीड़ा होने के बाद समय पर त्वरित कार्रवाई की। नवजात और मां अस्पताल में स्वस्थ हैं।

Exit mobile version